Haridwar News

उत्तराखंड: पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद पर डाला मुर्गे का खून, पुलिस ने पकड़ी युवक की होशियारी

File photo
Ad

हरिद्वार: पड़ोस की लड़ाइयां कभी कभी हद से आगे पहुंच जाती हैं। एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए एक युवक ने अपने सिर और कपड़ों पर मुर्गे का खून डाल लिया। फिर उसने थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस के सामने जब सच आया तो यूवक का ही चालान कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रहने वाले रिहान और उसके पड़ोसी का झगड़ा हुआ। दोनों में मारपीट हुई तो रिहान ने पड़ोसी को सबक सिखाने का तरीका खोजा। रिहान ने मांस की दुकान पर जाकर मुर्गे का खून अपने सिर और कपड़ों पर लगाया। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को रोते रोते कहानी बताई।

रिहान ने बताया कि उसके पड़ोसी ने सिर पर किसी चीज से वार किया है। जिससे खून बह रहा है। पुलिसकर्मी उसे लेकर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के पास पहुंचे तो उन्हें शक हो गया। कुछ जवान गलत देने के बाद युवक से निरीक्षक ने सिर धोने को कहा। जब युवक का सिर पानी से धुलवाया तो कहीं भी चोट का निशान नहीं मिला।

केवल सिर ही नहीं पूरे शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं मिला। सच पता लगने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पहले तो प्रभारी निरीक्षक ने युवक को खूब डांट लगाई। बाद में वह पुलिस से माफी मांगने लगा। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने जानकारी दी और बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top