Nainital-Haldwani News

नैनीताल में बाइक सवार ने कंडक्टर को पीटा, जेब से रुपये भी लूट लिए

Ad

नैनीताल में बाइक सवार ने कंडक्टर को पीटा, जेब से रुपये भी लूट लिए

नैनीताल: नगर के एक युवक ने सोमवार देर रात रोडवेज बस चालक व संचालक से मारपीट कर दी। जिसके बाद शिकायत लेकर निगम मंगलवार सुबह पुलिस थाने पहुंचा। मामले का संज्ञान लेकर युवक को एसडीएम के सम्मुख पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात रोडवेज स्टेशन के पास बस चालक सत्येंद्र कुमार व परिचालक अजय सिंह रावत तल्लीताल बाजार में एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर रोडवेज की ओर आ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान अचानक बाजार में एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया और चालाक परिचालक से भिड़ने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य काहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों को हल्की चोटें भी आईं। साथ ही युवक ने परिचालक की जेब से रुपये भी लूट लिए। किसी तरह राहगीरों ने मामला शांत कराया।

इसके बाद चालक व परिचालक ने इसकी सूचना तल्लीताल डांठ पुलिस चौकी पर दी। साथ ही तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर थानाध्यक्ष तल्लीताल विजय मेहता ने बताया कि मंगलवार को लाँग व्यू निवासी गुल फराज को थाने में बुलाया गया। युवक के खिलाफ मारपीट करने पर 223 के तहत एनसीआर दर्ज की गई। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top