Bollywood

अभिनेत्री जरीन खान की कार से बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत

Ad

गोवा: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान एक सड़क हादसे का शिकार हुई है। उनकी कार के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा गोवा के मापूसा इलाके में हुआ। खबर के मुताबित अभिनेत्री जरीन खान की कार की रफ्तार काफी तेज़ थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद जरीन खान और उनकी टीम ने युवक को अस्‍पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। यह भी सामने आया है कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

युवक की पहचान नितेश गोरल के रूप में हुई है। उसकी उम्र 31 साल थी। युवकी की मौत का कारण सिर में चोट बताया जा रहा है।अंजुना पुलिस स्टेशन के सीनियर PSI विशाल मांजरेकर ने घटना की पुष्टि की हैं। गोवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे सही वजह जानने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना शाम 6 बजे की है। अभी कुछ दिन पहले ही जरीन खान ने अपने पूर्व मैनेजर अंजली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि  मैनेजर ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया। मैनेजर की सेवाएं समाप्‍त करने के बाद उसने जरीन खान के मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे।

बता दें कि जरीन ने साल 2010 की फिल्‍म ‘वीर’ से फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्‍म में सलमान खान उनके हीरो थे। हालांकि फिल्‍म कुछ खास नहीं चली। इसके बाद वे सलमान खान की फिल्‍म ‘रेडी’ के आइटम सॉन्‍ग ‘करेक्‍टर ढीला है’ में नजर आई थीं।

जरीन साजिद नाडियावाला की फिल्‍म ‘हाउसफुल 2’ में दिखी थी। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्‍म में वे जॉन अब्राहम के आपोजिट थीं। इसके बाद वे साल 2015 में फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ में लीड रोल में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top