Uttarakhand News

बड़ा अपडेटः पंजाब में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन,शेयर करें

Ad

बड़ा अपडेटः पंजाब में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को लेकर आएगी ट्रेन,शेयर करें

हल्द्वानीः लॉकडाउन के वजह से उत्तराखंड के कई लोग बाहरी राज्यों में फेसे हुए हैं। दूसरों राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने की प्रकिया शुरू हो गई है। लगातार दूसरे राज्यों से प्रवासियों को लेकर ट्रेने उत्तराखंड पहुंच रही है। आज रात 08.30 बजे अमृतसर, पंजाब से प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार को प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़, बेंगलूरु, गोवा,पुणे, जयपुर, सूरत ( दो ट्रेन) हैदराबाद और अहमदाबाद से ट्रेन उत्तराखंड के लिए चली हैं। वापस आ रहे प्रवासियों की ठीक तरह से जांच होने के बाद ही उनको घरों की तरफ भेजा जा रहा है। प्रवासियों की मेडिकल चैकअप और स्क्रिनिंग की जा रही है।

उत्तराखंड सरकार ने अपने प्रवासियों को वापस लाने के लिए बस और ट्रेन चलाई जा रही है। यह सभी लोग लॉकडाउन के बाद दूसरों राज्यों में फंसे थे। सरकार ने प्रवासियों का वापस लाने के लिए एक लिंक और हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने घर वापसी के संबंध में आवेदन किया है। उत्तराखंड में प्रवासियां का आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रवासियों के राज्य वापसी के बाद कोरोना के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। हमारी आपसे अपील है कि प्रवासियों से दूरी बनाए रखें। और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top