National News

दिल्ली की सड़कों पर ऑटो गैंग की धांधली,हाईवे पर शिकार हुई डीयू की छात्रा

Ad

नई दिल्लीः दिल्ली की सड़कों पर लगातार अपराधिक घटनाऐं बढ रही हैं।और प्रशासन का ध्यान अब भी दिल्ली की सड़कों की दार्शनिक सफाई तक ही सिमटा हुआ है। बीते 12 मार्च को दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज की छात्रा को एनएच -9 पर ऑटो गैंग ने  बंधक बनाकर लूटपाट की । उन चार बदमाशों ने निर्ममता से छात्रा को पिटा और छेड़खानी भी की। छात्रा को विजयनगर थाना क्षेत्र में फेंककर बदमाश भाग गए। कई घंटों सीमा विवाद में उलझे रहने के बाद पुलिस अधिकारियों ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की।इंदरापुरम की एक सोसाइटी निवासी छात्रा डीयू के एक कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ती है ।उसके पिता दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी में एडवाइजर हैं ।पिता के बयान के अनुसार ,12 मार्च को बेटी के कॉलेज में डांस फेस्ट होने के कारण उसे देरी हुई।करीब रात के 10 बजे वह मेट्रो से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन पर आई और वहाँ से पैदल एनएच -9 पर पहुँची। वह इंदरापुरम  जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। पर ऑटो में ड्राइवर समेत दो युवक पहले से मौजूद थे।छात्रा सवारी समझ कर ऑटो में बैठ गई।आगे जाकर दो और युवक भी ऑटो में बैठ गये।वह ऑटो को इंदिरापुरम की बजाय विजयनगर की ओर ले जाने लगे ।और लूटपाट शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बदमाशों ने छात्रा के हाथ-पैर व आँख में पट्टी बाँधी और उसे सीट के पीछे डाल दिया। छात्रा के पास उन्हें केवल 200 रूपये मिले।इस बात से गुस्साये बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा और विश्वकर्मा रोड पर फेंककर भाग गए। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता एंव परिजन घटना स्थल पहुँचे।

पुलिस प्रशासन पर यह आरोप है कि वे उन्हें टरकाती रही और घटना इंदरापुरम क्षेत्र की बताकर पल्ला झाड़ती रही।एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दी गयी है और बदमाशों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top