Bollywood

अक्षय की जॉली LLB ने शाहरुख खान की रईस को पिछाडा

Ad

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की दमदार कमाई का सिलसिला जारी है। ‘जॉली एलएलबी’ अब  सौ करोड़ की कमाई वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।   फिल्म ने  रिलीज़ के पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 130.79 करोड़ की कमाई कर ली है। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी। इसके अनुसार अक्षय की ‘जॉली एलएलबी 2’ ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ को भी पीछे कर दिया है। रईस ने पहले सप्ताह में 109.01 करोड़ की कमाई की थी। जबकि वेबसाइट के अनुसार जॉली एलएलबी ने 130.79 करोड़ की कमाई कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

 ‘जॉली एलएलबी 2’ साल 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। पहले पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में थे, लेकिन अब इसके सीक्वल में अक्षय अपना जलवा दिखा रहे हैं। फिल्म की कहानी कोर्ट रूम और उसके इर्द-गिर्द रची गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top