Nainital-Haldwani News

अपने वीर सपूत मेजर कमलेश पाण्डे को हल्द्वानी का आखिरी सलाम

Ad

हल्द्वानी: दक्षिण कश्मीर शोपियां में आतंकवादियों से लडते हुए हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला निवासी युवा मेजर कमलेश पाण्डे के शहीद होने पर सैकडो लोगों ने नम आखों से चित्रशिला घाट पर अन्तिम विदाई दी। उन्हें राजकीय सैनिक सम्मान के साथ विदा किया गया। शहीद कमलेश 21 डोगरा रेजिमेन्ट में तैनात थे। वर्तमान मे इनकी तैनाती 62 राष्ट्रीय राइफल कश्मीर में थी।

चित्रशिला घाट पर अन्तिम विदाई में काबिना मंत्री समाज कल्याण यशपाल आर्य,क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अनिल कुमार डब्बू, सांसद प्रतिनिधि शंकर कोरंगा, गजराज सिंह बिष्ट, विकास भगत,सचिन साह, महेश शर्मा के अलावा जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, सिटी मजिस्टेट पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, एएसपी अमित श्रीवास्तव के अलावा सैकडों लोगो ने नम आखों से शहीद मेजर कमलेश पाण्डे को पुष्प चक्र अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। इस अवसर पर आर्मी के अधिकारियों एवं सैनिकों  द्वारा शहीद मेजर कमलेश को शस्त्र से सलामी भी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad
To Top