Nainital-Haldwani News

अब फेसबुक से हो सकेगा वोटरकार्ड का पंजीकरण

Ad

हल्द्वानी: सोशल मीडिया लोगों के हर काम में सहायक हो गया है। कई जानकारी हमें सोशल मीडिया के जरिए ही मिलती है। अब एक चीज इस लिस्ट में बढ़ गई जिसके लिए आप परेशान भी होते है और वो बेहद आवश्यक भी है। वोटरकार्ड बनाने के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नही है। अब फेसबुक पर ही वोटरकार्ड  सुविधा मिल जाएगी।  उत्तराखंड में युवाओं के नए वोटर कार्ड बनाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया जा रहा है। युवाओं और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए उत्तराखंड निर्वाचन कार्यालय ने फेसबुक व ट्विटर का अकाउंट भी शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मुहिम के लिए आठ अक्टूबर से  फेसबुक में स्पेशल बटन ‘रजिस्टर टू वोट’ शुरू होगा। युवा इस बटन के जरिए फेसबुक से सीधा  नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। यहां वे अपने आप को रेजिस्टर कर सकते है। वैसे भी युवाओं का अधिकतर समय  सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ही बीतता है। ऐसे में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने मतदाता पंजीकरण अभियान के लिए अपना सहयोग देने का निर्णय लिया है। ये अभियान पांच राज्यों ( उत्तराखण्ड,गोवा,पंजाब,मणिपुर उत्तरप्रदेश)  में होगा जहां विधानसभा चुनाव होने है और इससें मतदाता पंजीकरण में राज्य निर्वाचन को काफी राहत मिलेगी। इसके अंतर्गत छह से नौ अक्टूबर तक फेसबुक अलग-अलग राज्यों के लिए यह बटन एक्टिवेट करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top