National News

अब लाहौर से दिखाई देगी भारत की पहचान !

Ad

अमृतसर- भारत की शान तिरंगा अब पाकिस्तान के लाहौर से भी दिखाई देगा। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने भारत-पाकिस्तान इंटरनेश्नल सड़क सीमा अटारी पर  देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया। भारत के इस तिरंगे झंडे  की ऊंचाई 110 मीटर है और इसका वजन 55 टन है। इस पूरे प्रोजोक्ट को तैयार करने में  3.50 करोड़ का खर्चा आया। अटारी पर देश के झंडे के  लगाए जाने के समारोह को एक त्योहार की तरह मनाया गया।  इस मौके पर विशेष रूप से सांस्कृतिक और देश भक्ति से सबंधित समारोह का आयोजन किया गया। मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा 110 मीटर का तिरंगा लहराया गया है, जो कि देशवासियों और जवानों के जज्बे को दोगुना करेगा। उन्होंनेे कहा कि जो भी इस मार्ग से गुजरेगा उसे देश के अमर जवानों की कुर्बानी याद आएगी और वो घर्व महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी सैलानी तिरंगे के माध्यम से भारत के विर इतिहास को जानेंगे।  यह तिरंगा लाहौर से भी दिखेगा जिसे देख कर दुश्मन कांप उठेगा और देशवासी इसे देखकर अपने आप में गौरव महसूस करेंगे। इस मौके पर बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने इस तिरंगे बारे जानकारी देते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है और इस तिरंगे को देख यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों और देशवासियों और जवानों में जज्बा पैदा करेगा और बीएसएफ के सहयोग से यह तिरंगा लहराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top