Life Style

अल्मोड़ा- अब बेस अस्पताल में हृदय रोगियों को मिल सकेगा उपचार

Ad

अल्मोड़ा।सरकारी अस्पतालों में कई  स्वास्थ्य विभागों के अभाव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी दिशा में अल्मोड़ा स्थित बेस अस्पताल में हृदय विभाग खुलने से लोगों को परेशानी से निजात मिलेगा। अस्पताल में कार्डिक यूनिट शुरू करने के लिए सरकार ने नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के साथ करार किया है। सोमवार को राज्य सरकार और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के साथ करार की सभी प्रकिया पूरी हो गई। बीजापुर में एमओयू में हस्ताक्षर करने ते बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के साथ का करार करने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सितंबर तक हार्ट की ओपीडी शुरू होने के बाद ओटी बनाई जाएगी। ओटी के बनने के बाद लोगों को सभी जांच और ऑपरेशन की सुविधा अस्पताल को दी जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार पिछले कुछ वक्त से प्रदेश की स्वास्थ्य  प्रणाली के सुधार में कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top