Editorial

अल्मोड़ा- क्या पूरा हो पाएगा रघुनाथ सिंह चौहान का विधायक बनने का सपना!

Ad

 अल्मोड़ा- रघुनाथ सिंह चौहान ने बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर फिर अल्मोड़ा विधानसभा सीट से ताल ठोकी है। इस बार फिर से उनका कड़ा मुकाबला यहां से लगातार दो चुनाव जीत चुके कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी से है। जो यहां से हैट्रिक लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मनोज तिवारी प्रदेश के युवा विधायकों में गिने जाते हैं जबकि रघुनाथ सिंह चौहान की उम्र 57 साल है..   उत्तराखंड बनने से पहले यूपी की अल्मोड़ा वारामंडल सीट से वो यहां के विधायक थे। पर उत्तराखंड बनने के बाद हुए परिसीमन के कारण उन्हें ये सीट छोड़नी पड़ी और जागेश्वर विधानसभा से बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता  गोविंद सिंह कुंजवाल से उनका मुकाबला हुआ जिसे उनका गढ माना जाता है।  वहां से रघुनाथ सिंह चौहान लगातार दो विधानसभा चुनाव 2002 और 2007 में हारे।  लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव 2012 में बीजेपी ने उनकी परंपरागत सीट अल्मोड़ा से उन्हें टिकट दिया लेकिन वो इस बार यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी से चुनाव हार गए।जिसके बाद उनके यहां से टिकट वितरण को लेकर कई सवाल भी पार्टी के लोगों ने उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

almora

इस बार काफी लॉबिंग और पिछली बार विधानसभा टिकट ना मिलने से हुए नाराज़ हुए बागी कैलाश शर्मा के भारी विरोध के बावजूद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। बीजेपी के साथ साथ उन्हें भी उम्मीद है कि हरीश रावत सरकार से लोगों की नाराज़गी का फायदा उन्हें मिलेगा और उनका उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार विधायक बनने का सपना पूरा हो जाएगा। शहरी सीट होने के कारण मोदी का असर यहां के युवाओं पर मुझे देखने को मिला जिसका निश्चित रुप से मतदान पर असर पड़ेगा। पर ये चुनाव क्षेत्रीय मुद्दे पर लड़ने की कोशिश कांग्रेस कर रही है। वो अपने 10 साल में किए कामों का जनता के बीच में जाकर गुणगान कर रही है।कांग्रेस के मनोज तिवारी अपने दस सालों के विकास कार्यों के बलबूते लोगों से फिर से उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं. इस सीट पर मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति भी है जो चुनावों में बड़ी भूमिका निभा सकती है। रघुनाथ सिंह चौहान के लिए राहत की बात ये है कि इस बार पिछले बार के बागी कैलाश शर्मा  का सर्मथन उन्हें हैं और साथ में लोगों की सहानुभूति भी,पर देखना दिलचस्प होगा पीएम मोदी के नाम पर वो क्या वो इस बार फिर विधायक बन जाएंगे.. और उनका उत्तराखंड बनने के बाद विधायक बनने का सपना है वो पूरा होने जा रहा है।

 

 

hemraj

हेमराज चौहान ,टीवी पत्रकार

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top