Regional News

अल्मोड़ा- जाल में फंसा, मासूम को निवाला बनाने वाला तेदुंआ

Ad

अल्मोड़ा –  के गधोली गांव में 7 साल की मासूम को अपना शिकार बनाने वाले नरभक्षी तेंदुए वन विभाग की पकड में आ गया है। वन विभाग ने पिजंरे में कैद कर लिया है। वन विभाग की इस कामयाबी के बाद गांव में सामान्य माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad
अल्मोड़ा में 7 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ वन विभाग के कब्जें में

अल्मोड़ा में 7 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ वन विभाग के कब्जें में

इलाके के लोगोे को  इस तेंदुए के पकड़ जाने के बाद बड़ी राहत मिली है।कल हवालबाग विकासखंड के गधोली गांव निवासी अर्जुन की 7 साल की बच्ची रीता शौच के लिए रात में घर के बाहर आई थी तभी घात लगाये तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे उठा लिया गया। घर वालों की चीख पुकार सुन गांव वाले एकत्र हो गये। गांव वालों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी।  वनविभाग ने अपने  सर्च अभियान मे बच्ची  का शव बरामद किया जो घर से  कुछ दूर  बुरी हालात में मिला।  मृतक बच्ची का नाम ऋतु (7 वर्ष) पुत्री स्व. अर्जुन है।  डीएफओ एसआर प्रजापति व रैंजर मोहन राम ने मौके पर पहुंचकर ने वहा पिंजरा लगा दिया और कड़ी मशक्कत के बाद नरभक्षी तेदुंए को पकड़ लिया गया।पिछले कुछ सालों से अल्मोड़ा और आसपास के इलाके में तेंदुए का आतंक चरम सीमा पर है।कई  लोगों को ये  अब तक अपना शिकार बना चुके हैं पर अभी तक इनसे बचने के लिए कोई दीर्घकालिक योजना नहीं बनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top