Uttarakhand News

अल्मोड़ा में मनमाने रेट में बेची जा रही है शराब

Ad

अल्मोड़ा- सुप्रीम कोर्ट के नेशनल और स्टेट हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर खुली शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश के बाद शराब कारोबारी परेशान हैं।अल्मोड़ा में इसका सीधा असर दिख रहा है ।यहां इस आदेश के बाद की बार और शराब की दुकानें बंद हो गयी हैं।जिसके बाद पूरे नगर में एक शराब की दुकान खुली है। नगर के सब्जी मंडी में इस दुकान को खोला गया है जहां रेट लिस्ट नाम की कोई चीज नहीं है. लोगों को दुकान में बैठे लोग मनमाने रेट पर शराब बेच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दुकान में लोगों को उनकी मर्जी के ब्रांड की जगह कोई दूसरा ब्रांड थमाया जा रहा है।लोग मज़बूर होकर महंगी और दुकानों की मनपसंद ब्रांड पीने को मज़बूर है। कहा तो ये तक जा रहा है कि ये लोग 50 से 100 रुपए तक के ओवर रेट ग्राहकों से ले रहे हैं। एमआरपी रेट से कई गुना ज्यादा कीमत वसूलने से ये खरीददार काफी परेशान हैं। इस बारे में बात करने पर वो कहते हैं सोचा था कि नई सरकार आने के बाद ये मनमानी रुकेगी पर यहां इसका उल्टा असर दिख रहा है।पहले तो 20 से 30 रुपए तक महंगी शराब खरीदनी पड़ती थी पर अब तो ये लोग उससे भी काफी ज्यादा रुपए वसूल रहे हैं।गौरतलब है कि नई आबकारी नीति घोषित होने तक सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद इन्हें एक महीने तक का विस्तार दिया है पर लगता है ये लोग इस आदेश का ग़लत फायदा उठा रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं हमारे यहां शराब को बुराई माना जाता है इस कारण कोई विरोध नहीं करता ऊपर से हम लोगों के निजी संबध और गोपनीयता उजागर होने का डर भी लगता है।लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये शराब कारोबारी किसकी आड़ में बड़ी लूट  को अंजाम दे रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top