National News

आप विधायक अमानतुल्ला खान पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Ad

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किले कम होने का नाम ही नही ले रही है। हफ्ते भर पहले विधायक संदीप के सेक्स सीडी कांड के कारण लोगों से लेकर मीडिया की किरकिरी झेल रही आप पार्टी एक बार फिर महिला के आरोपों के कारण सुर्खियों में आ गई है। सीएम केजरीवाल को समझ में नही आ रहा है कि वो क्या करें? लगातार महिलाओं के निशाने में रह रही आप के दिन इतनी जल्दी बदल जाएंगे किसी ने कल्पना नही की थी। नए मामले के तहत आप के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान पर महिला संग छेड़खानी का आरोप लगा है । पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि शिकायत करने वाली महिला कोई और नही बल्कि उनके साले की पत्नी है। महिला ने रिपोर्ट में अपने पति के खिलाफ भी शिकायत की है। पुलिस सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार विधायक अमानतुल्ला खान की पत्नी के भाई की बीवी ने जामिया नगर थाने  में छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को अपने बयान में कहा कि अमानतुल्ला खान पिछले 4 साल से उसे परेशान कर रहा था और इस काम में उसका पति उसका साथ दे रहा था। महिला ने आप विधायक से साथ अपने पति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार  पर अमानतुल्ला और उसके साले के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 354, 506, 509, 498ए और 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकदमा दर्ज होने के बाद खबर आ रही है कि पुलिस अब जल्द ही आप विधायक अमानतुल्ला से  इस मामले को लेकर पूछताछ कर सकती है। वही आप के एक और विधायक का महिला संग छेडछाड़ में लिप्त होने से पार्टी के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। कुछ महीने पहले एक महिला ने आप विधायक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। तब से केजरीवाल की पार्टी महिलाओं के निशाने में है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top