Bollywood

एक मराठी लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ

Ad

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा प्रकाश में आया है। अमिताब के साथ ब्लैकर एंड कंपनी में तीन साल काम कर चुके दोस्त दिनेश कुमार ने यह खुलासा किया है। अमिताभ के दोस्त के अनुसार अमिताभ बच्चन का पहला प्यार जया बच्चन या रेखा नहीं, बल्कि ब्रिटिश कंपनी आइसीआई में काम करने वाली मराठी लड़की चंद्रा (बदला हुआ नाम) थी। दिनेश के मुताबिक दोनों कोलकाता में ही जॉब करते थे। अमिताभ को 1500 और चंद्रा को 400 रुपए महीना वेतन मिलता था। अमिताभ उससे विवाह करना चाहते थे लेकिन वो फिल्म में काम करने के लिए कोलकता छोड़ मुंबई आ गए।। ब्लैकर एंड कंपनी में अमिताभ के दोस्त रहे दिनेश कुमार कोलकाता में  रहते हैं।  दिनेश ने एक अखबार दिए आपने इंटरव्यू में बताया कि दूसरी ब्रिटिश कंपनी में काम करने वाली चंद्रा पहले अमिताभ से शादी करने को राजी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। कई बार कोशिशों पर भी दोनों में बात नहीं बनी। उसके कुछ दिन बाद चंद्रा ब्रिटिश रेलवे में काम करने वाली अपनी बड़ी बहन के साथ वर्ल्ड टूर पर चली गईं। टूर से वापस आने पर अमिताभ ने चंद्रा से शादी करने के लिए पूछा। इस बार चंद्रा ने मना कर दिया। दिनेश के मुताबिक, अमिताभ का नौकरी और कोलकाता दोनों छोड़ने के पीछे का एक बड़ा कारण यही सदमा था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top