Business Live

एसबीआई सहित कई बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

Ad

नई दिल्ली: महंगाई के करंट के बीच नोटबंदी का फायदा भी दिखने लगा है।आपकी ईएमआई कम होने वाली है।स्टेट बैंक समेत देश के तीन बड़े बैंकों ने अपने कर्ज के लैंडिंग रेट यानी MCLR में बड़ी कटौती कर दी है, इसका फायदा आज होम, ऑटो और पर्सनल लोन में दिख सकता है।आज बैंक अपने कर्ज की दरें कम करने का ऐलान जल्द कर सकता है।31 दिसंबर की संध्या पर दिए गए पीएम मोदी के बड़े संबोधन का असर 24 घंटे के भीतर ही दिख रहा है। नोटबंदी की तकलीफ झेलने वाले लोगों के लिए बैंकों ने खुशखबरी सुना दी।साल के पहले ही दिन स्टेट बैंक समेत देश के तीन बड़े बैंकों ने ब्याज दरें कम कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में नब्बे बेसिस प्वाइंट्स यानी जीरो दशमलव नौ शून्य की कटौती की है। एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.70 फीसदी की कटौती की है।वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR यानी ब्याज दरों को 0.65 से 0.90 फीसदी कम कर दिया है।

अभी ये कटौती मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेडिंग रेट्स यानी MCLR में की गयी है। इसका मतलब ये है कि जो पैसा जमा है, उसकी लागत क्या है? अब बैंक घर कर्ज और दूसरी तरह के कर्ज पर नए ब्याज दर का एलान करेगा। उम्मीद है कि ये ऐलान आज हो जाएगा।अगर होम लोन में भी जीरो दशमलव नौ शून्य फीसदी की कमी होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top