News

कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन परिसर में बायो पार्क बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने दी हरी झंडी

Ad

नैनीताल: लंबे वक्त से बायो पार्क बनाने का प्रयत्न आखिरकार सफल हुआ। उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा, भीमताल और नैनीताल परिसर में केंद्र सरकार ने बायो पार्क बनाने के लिए हरी झंडी दी है। नैनो साइंस में किए शोध को पेटेंट के लिए भेजा गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एचएस धामी ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का पूरे देश में नाम है। हम विवि में कई तरीके के सुधार कार्यों में लगे हुए है। हमारा लक्ष्य विवि को देश के 100 टॉप विवि में शामिल करना है। इसके लिए हमें छात्रों के सहयोग की जरूरत होगी। छात्रों की उन्नति ही विवि का परिचय देती है।
आज डीएसबी परिसर छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में अपने विचार रखते हुए कुलपति एचएस धामी ने अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। वार्षिकोत्सव के मौके पर छात्रों ने आंचलिक और फिल्मी गीतों पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर परिसर के डायरेक्टर प्रो एसपीएस मेहता, डॉ आशीष तिवारी, प्रो डीएस बिष्ट, कार्यपरिषद सदस्य अरविन्द पडियार, डॉ लज्जा भट्ट, प्रो सतपाल बिष्ट और रुचिर साह आदि मौजूद थे। वार्षिकोत्सव समारोह का संचालन देविका अधिकारी और  राहुल यादव ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top