National News

केजरीवाल ने चंदे के नाम पर जनता के साथ किया धोखा-कपिल मिश्रा

Ad

नई दिल्ली- दिल्ली में आम आदमी पार्टी परिवार का कलह अपने विवाद की चर्म सीमा पर पहुंच गया है। सीएम केजरीवाल पर संगीन आरोप लगा रहे कपिल मिश्रा ने अपनी लिस्ट में एक और बढोतरी की है। बीते 5 दिनों से अनशन पर बैठे दिल्ली के पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी से निष्कासित कपिल मिश्रा ने एक और खुलासा करते हुए कहा कि केजरीवाल ने चंदा घोटाला करके जनता के साथ धोखा किया है। कपिल ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि तीन साल तक ब्लैक मनी को व्हाइट किया। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही कपिल मिश्रा अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले कपिल ने कहा, आम आदमी पार्टी के खातों का डाटा साल 2015 और 2016 का है। चंदे को न वेबसाइट पर दिखाया गया और न ही चुनाव आयोग को बताया गया। उन्होंने ये सारा कालाधन एक्सिस बैंक के माध्यम से सफेद किया। काले से सफेद हुए इन्हीं पैसों से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विदेश यात्रा की। कपिल ने प्रेस वार्ता में बाकायदा पावर प्‍वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए खुलासे किया। उन्‍होंने बताया कि फर्जी कंपनी बनाकर चंदे जुटाए गए। हवाला और ब्‍लैक मनी का खेल केजरीवाल की जानकारी में हुआ। 45 करोड़ का चंदा फर्जी कंपनी से आप के खाते में ट्रांसफर किए गए। चुनाव आयोग को 45 करोड़ में से सिर्फ 9 करोड़ की जानकारी दी गई। उन्‍होंने मोहल्‍ला क्‍लीनिक में भी घोटाले का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

सोर्स- हिन्दीखबर

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top