Life Style

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना

Ad

हल्द्वानी:पानी हर किसी के शरीर के लिए जरूरी है। कई डॉक्टरों के अनुसार तो सही मात्रा में पानी पीने से कई बिमारी दूर भाग जाती है। आपने ये भी सुना होगा कि  लोग गभर्वती स्त्री को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के लिए कहते हैं। यहां तक कि डॉक्टर भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? जैसे की सबकों पता है कि मां के गर्भ में पल रहे बच्चे को मां से पोषण मिलता है। मां के शरीर में अगर पानी का मात्रा कम होगी तो वो होने वाले बच्चे के शरीर में भी इफेक्ट डाल सकती है। कम पानी पीने वाली गर्भवती महिलाओं को कब्ज की तकलीफ हो सकती है। पानी पीते रहने से एनर्जी बनी रहती है।पानी पीना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पानी के माध्यम से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को अक्सर शरीर में सूजन की शि‍कायत होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से सूजन में कमी आती है।ऐसी महिलाओं को अक्सर शरीर में दर्द की शि‍कायत रहती है। पानी पीते रहने से उन्हें दर्द में भी आराम मिलता है।इसके अलावा ये भी माना जाता है कि गर्भवती महिला के कम पानी पीने से बच्चे की त्वचा को पूरी नमी नहीं मिल पाती है. जिससे बच्चे की त्वचा सिकुड़ जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top