Nainital-Haldwani News

गूल में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

Ad

हल्द्वानी। गौलपार क्षेत्र में एक किसान की 2 साल की बच्ची की गूल में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। लखनपुर गांव के रहने वाले नवीन चंद्र पांडे की दो साल की बेटी खुशी आंगन में खेल रही थी। वो खेलते -खेलते घर के पास वाली नहर में गिर गई। खुशी के गिरने के बारे में किसी को भनक भी नही लगी। जब उसे घरवालों ने आंगन में नही देखा तो उसे खोजना शुरू किया। उसी दौरान खुशी के भाई उदित ने उसे 20 मीटर दूर गूल  में फंसा देखा। उसी वक्त  लोगों ने खुशी को वहां से निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन  तब तक नन्ही सी जान की मौत हो चुकी थी। इस खबर के गांव में फैलते ही मातम छा गया। घर वालों ने कहा कि खुशी कब गूल में बह गई उन्हें पता ही नही चला।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top