Nainital-Haldwani News

गौशाला में आग लगने से 4 मवेशी व भूसा, राशन खाक, 3 मवेशी गंभीर रूप से घायल

Ad

लालकुआं। बिंदुखत्ता के रावत नगर  प्रथम में ग्रामीण  दान सिंह मेहरा की गौशाला में आग लगने से 2  भैंस व 2 बछड़े समेत भूसा,अनाज जलकर खाक हो गया।जबकि 3 मवेशी  झुलसने से घायल हो गए है। मध्यरात्री में अचानक गौशाला में  लगी। उस वक्त परिवारजन सोए हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad


मवेशियो की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने ग्रामीणो की मदद से बामुश्किल  आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक सब आग की भेंट चढ़ चुका था।इधर सुबह नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष भरत नेगी ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया तथा पीडित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top