Sports News

चैंपियंस ट्रॉफी से धवन का प्यार जारी है, श्रीलंका को मिला 322 रनों का लक्ष्य

Ad

 

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 322 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर शानदार शुरूआत दी। रोहित और शिखर ने पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े। रोहित 78 रन बनाकर मलिंगा का शिकार हुए। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे वही युवराज भी केवल 7 रन बना सके। भारतीय टीम को एक संतुलन की जरूरत थी जो शिखर धवन और धोनी की साझेदारी ने दी। आईसीसी 50-50 ओवर इवेंट में शिखर धवन का जलवा जारी रहा। उन्होंने 125 रनों की शानदार पारी खेली। बता दे कि  चैंपियंस ट्रॉफी में ये उनका तीसरा शतक। उन्होंने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ-अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले गेल और गिब्स  की बराबरी भी की।  शिखर ने धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। वहीं धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 बॉलो में 63 रनों की पारी खेली। टीम को जब तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तो केदार जादव ने एक बार फिर टीम की जरूरत पूरी की। उन्होंने 13 बॉलों में 25 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत भारतीय टीम 50 ओवर में 321 रनों पर पहुंच सकी। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि भारत और श्रीलंका के बीच ये 150 वनडे मुकाबला है। भारतीय टीम अगर इस मैच को जीतती है तो वो टूर्नामेंट के सेमीफािनल में पहुंच जाएगी। वहीं श्रीलंका के लिए ये मुकाबला करों या मरों जैसा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top