Bollywood

जाने कैसी है ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’……….

Ad

नई दिल्ली:भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ बड़े परदे पर आ गई। फिल्म पंडित की माने तो ये फिल्म  सिनेमा के तौर पर ये फिल्म खरी नही उतर रही है। इस फिल्म में कई ऐसे पहलू है जो धोनी के फैंस ने पहले से जानते होंगे या मीडिया के माध्यम से उन्होंने देखा भी होगा। फिल्म में धोनी के परिश्रम को दिखाया है जो लोगों को अपनी ओर खीच सकती है क्योंकि हर कोई देश के महान कप्तान के बारे में जानना चाहता है। फिल्म का निर्देशन किया है नीरज पांडे ने और सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई है ।इनके अलावा दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी, राजेश शर्मा और अनुपम खेर ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने फिल्म के लिए धोनी के चलने से लेकर बोलने का तारीका सीखा साथ ही उन्होंने धोनी की बल्लेबाजी का बारीकी से अध्ययन किया है। फिल्म छोटे बच्चों के लिए जीवन में परिश्रम करना और कभी हार ना मानने का संदेश देती है जो इस फिल्म का सबसे अहम पहलू साबित होगा। कहानी बेहद रोचक तरीके से परदे पर पेश की गई है जो दर्शकों को बाधने में सफल होती दिख रही है। जो क्रिकेट के शौक़ीन नहीं हैं या धोनी के बारे में कम जानते हैं उन लोगों के लिए यह फिल्म वाकई धोनी की ‘अनटोल्ड स्टोरी’ है।फिल्म का संगीत और गीतों के बोल अच्छे हैं और जुबां पर टिकते हैं। फिल्म को कमाई के रूप से देंखे तो वो आगे जा सकती है क्योंकि धोनी को पूरा देश बेहद प्यार करता है। अधिकतर फिल्म पंडितों ने फिल्म को 3 स्टार दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top