Nainital-Haldwani News

ज्योलीकोट:आमपड़ाव की आम ताक़त,नहीं खुलेगी शराब भट्टी

Ad

ज्योलीकोट-पंकज जीनाउत्तराखंड में शराब कारोबारियों के विरोध की ख़बरें हर हिस्से से आ रही हैं।कहीं महिलाओं का विरोध प्रदर्शन तो ,कहीं ग्रामीणों का मगर इन प्रदर्शन में युवा वर्ग, महिलाएं व जन प्रतिनिधि एक साथ नज़र नहीं आ रहे थे।इसी सिलसिले में पिछले दिनों ग्राम चोपड़ा के आमपड़ाव में शराब की दुकान खोलने की बात लोगो को सुनाई दी तो युवा वर्ग ,महिला वर्ग और जन प्रतिनिधि एक साथ सामने आ गये।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल ओर हल्द्वानी के बीच बसे ग्राम चोपड़ा के ग्राम प्रधान जीवन,क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती सुयाल ओर युवा वर्ग में उदय जीना के नेतृत्व में शराब की दुकान का बहिष्कार किया गया।इस विरोध प्रदर्शन में ग्राम चोपड़ा के बच्चे भी शामिल थे।भूमि स्वामी ने शराब की दुकान न खोलने का आश्वाशन दिया और शराब कारोबारी को अपने साथ लाये समान को वापस ले जाना पड़ा।ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ज़िलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के वाहन को भी रोक कर दुकान न खुलने देने की मांग की।ज़िलाधिकारी ने भी ग्रामीणों को अपनी तरफ़ से आश्वस्त किया कि वो ग्रामीणों की मांग पर विचार करेंगे।ग़ौरतलब है कि शराब की दुकान खुलने के विरोध में ये ग्रामीण अभी तक धरना दे रहे हैं,ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान के खुलने से माहौल तो ख़राब होगा ही ग्रामीणों के लिए भी असुरक्षित स्थिति हो जायेगी।धरने में कमला जीना,धन सिंह जीना,देवेन्द्र जीना,महेंद्र और ग्रामीण शामिल हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top