Sports News

टेस्ट में रवींद्र जडेजा नंबर वन, तीसरे भारतीय बने

Ad

नई दिल्ली- रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज अश्विन को पीछे छोड़ दिया है और भारत के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम के श्रीमान भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी की मंगलवार को ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में जडेजा 899 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले उनके साथ संयुक्त नंबर वन अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खिसकर दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को रांची में संपन्न ड्रा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में अपने दोहरे शतक (202 रन) की बदौलत भारत को बढ़त दिलाने वाले पुजारा को भी उनकी अविश्वसनीय बल्लेबाजी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचा दिया है। 29 वर्षीय पुजारा सीधे चार स्थान की छलांग के साथ टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 861 रेटिंग अंकों के साथ छठे से उठकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

पुजारा ने न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को बेदखल करते हुए उनकी जगह ली है जो अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि शतकधारी आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ (941 रेटिंग अंक) अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उन्हें मामूली चार रेटिंग अंकों का फायदा हुआ है। इंग्लैंड के जो रूट अपने तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top