Nainital-Haldwani News

डीएम दीपक रावत के घर में मिला कोबरा सांप

Ad

हल्द्वानी। लोगो की हर वक्त मदद करने और प्रशासन सुधार में तत्पर रहने वाले जिलाधिकारी दीपक रावत के लिए  मुसीबत खड़ी हो गई। दरअसल हल्द्वानी कैंप ऑफिस स्थित घर में बुधवार को एक कोबरा सांप निकल आया। शाम करीब पांच बजे अचानक सांप दिखने से पूरे परिसर में खलबली का माहौल मच गया। इस घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मचारी तुरंत टीम के साथ डीएम आवास में पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

तराई केंद्रीय वन प्रभाग से स्नेक कैचर टीम के मैंबर आशुतोष आर्या और नवल किशोर ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप को पकड़ने का काम शुरू किया।। आठ फूट लंबा ये कोबरा सांप बाउंड्री वॉल के पास बैठा हुआ था। वन कर्मियों ने सांप को सुरक्षित रूप से पकड़कर हल्द्वानी रेंज के जंगलों में छोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top