National News

तो इस लिहाज से पीएम मोदी और ऑस्ट्रलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल पर लग सकता है जु्र्माना !

Ad

नई दिल्ली-सोमवार को पीएम मोदी और ऑस्ट्रलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल के साथ मंडी हाउस से मेट्रो में सवार होकर अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। मोदी के इस एक्शन की मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। लेकिन कहा जा रहा है कि टर्नबुल और मोदी पर जुर्माना लग सकता है। तो क्या दोनों ने कोई नियम तोड़ा? बता दें कि अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान टर्नबुल और मोदी ने जमकर सेल्फियां ली और कैमरे का भी जमकर इस्तेमाल किया। लेकिन मेट्रो के नियम के अनुसार स्टेशन परिसर और मेट्रो में कैमरे का इस्तेमाल मना है। मतलब इन दोनों नेताओं ने मेट्रो का नियम तोड़ा है।  अगर मेट्रो नियमों को माने तो इस हिसाब से मोदी और टर्नबुल पर 500 रुपए का जुर्माना लगना चाहिए। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि दिल्ली पुलिस और मेट्रो ने वीवीआईपी यात्रा के कारण नियमों में नरमी बरती हो।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top