National News

दीपावली से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार की ओर से तोहफा, 2 वर्ष से रुका हुआ बोनस के साथ दैनिक भत्ता भी बढ़ाया

Ad

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को 246 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति दिन कर दिया है। इस बात का घोषणा वित्तमंत्री अरुण जेटली ने की।इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों का दो साल का रुका बोनस देने का ऐलान किया। जिसमें वर्ष 2014-15 और 2015-16 शामिल है।इस बोनस के हकदार ग्रुप सी के कर्मचारी रहेंगे। अपनी घोषणा में जेटली ने यह भी कहा कि राज्य सरकारें चाहें तो वह न्यूनतम मजदूरी इससे ज्यादा दे सकते हैं,लेकिन कम नहीं दे सकते। हालांकि अन्य बहुत से राज्यो में न्यूनतम मजदूरी इससे ज्यादा ही होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं ट्रेड यूनियन इस ऐलान से नाखुश हैं और अपनी मांगो को लेकर राखी हड़ताल को शुक्रवार को भी जारी रखने का फैसला लिया है।

CITU के तपन कुमार सेन ने बताया कि सरकार ने न्यूनतम मजदूरी की मांग के अलावा कोई बड़ी मांगे नहीं मानी हैं,
इसलिए हड़ताल वापस नही ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top