National News

कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया नोटिस

कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया नोटिस
Ad

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा की अनुमति तो दे दी मगर यह फैसला सुप्रीम कोर्ट को खासा पसंद नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपी व केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सरकारों को नोटिस जारी कर कांवड़ यात्रा को अनुमति देने हेतु जवाब मांगा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को परमिशन दिए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए जस्टिस आर.एफ नरीमन की बेंच ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। बता दें कि जवाब मांगने के साथ अब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी का एक और बड़ा फैसला, सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार से पूछा, अभी से क्यों नहीं कर देते बिजली फ्री

जस्टिस आर.एफ. नरीमन ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे रही है, ये परेशान करने वाली खबर है। जबकि उत्तराखंड सरकार ने इस पर रोक लगाई है। बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस वक्त कोरोना से लड़ाई जरूरी है।

कोर्ट ने साफ कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी कोरोना से निपटने के लिए सख्ती जताई तो वहीं यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे रही है। इसी क्रम में कोर्ट ने यूपी व केंद्र सरकार से शुक्रवार सुबह तक जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होनी है। ऐसे में इस अहम मुद्दे पर जल्दी सुनवाई होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर्यटन विभाग में होगी 126 पदों पर भर्ती, तुरंत जानें

यह भी पढ़ें: नैनीताल: दिव्यांगजनों के लिए 19 जुलाई से लगेंगे स्पेशल टीकाकरण शिविर, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ट्रेनों में महिलाओं की मदद के लिए हर पल मौजूद हैं आपकी ‘सहेली’

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बद्रीपुरा में 12 सालों से खंडहर हो रहे सिपाहियों के फ्लैट अब जाकर सुधरेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top