Auto Tech

दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन लांच,कीमत आपकों हैरान कर देगी

Ad

नई दिल्ली। इज़राइल की स्टार्टअप कंपनियों में से एक सिरीन लैब्स ने  दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन ‘सोलारिन’ लॉन्च कर दिया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 9 लाख 43 हजार रुपये) का है। लंदन में आयोजित एक समारोह में रॉल्स रॉयस ऑफ स्मार्टफोन नामक इस हैंडसेट की  लॉन्चिंग की गई। अगर ये स्मार्टफोन भारत में आता है तो टैक्स और कस्टम ड्यूटी मिलाकर इसकी कीमत 10 लाख रुपये के तक पहुंच जाएगी। बता दें सोलारिन की सबसे बड़ी कामयाबी  इसका चिप टू चिप 256 बिट एन्क्रिप्शन है जो इसके जरिए होने वाले कम्यूनिकेशन को सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने कम्यूनिकेशन जैसा सुरक्षित बना देता है। मंहगे स्मार्टफोन का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छा मौका है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top