Sports News

नए साल की पहली सीरीज और टीम इंडिया का नया लुक

Ad

नई दिल्ली– 15 जनवरी से  इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया नए अवतार में दिखेगी। टीम इंडिया को नई जर्सी मिल गई है। ये किट और किटों से भिन्न और आधुनिक है। खेल सामाग्री बनाने वाली कंपनी नाइकी ने टीम इंडिया की नई जर्सी को गुरूवार में बेंगलुरु में लांच किया। इस जर्सी में कई आधिनिक चीजे है जो खिलाडियों के मददगार साबित होगी। नई जर्सी में तिरंगे के रंग की छोटी पट्टी और बाजू को पहले से ज्यादा गहरा रंग दिया है। इस जर्सी के बारे में  महिला क्रिकेट की मिताली राज और हरप्रीत कौर के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ,अजिक्य रहाणे और महेंद्र सिंह धोनी राय दी। सभी खिलाड़ियों ने नई जर्सी की आधुनिकता की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ी को हर वक्त चुनौती भरे माहौल में खेलना होता और इस उस लिहाज से लाभदायक है। इस जर्सी में 4डी क्विरनेस नया फीचर दिया गया है। बढ़ते तापमान में ये खिलाड़ियों के  लिए मददगार है। इस में पसीना सोखने के साथ ही ज्यादा ठंठी भी रहेगी।  आपको बता दे कि क्रिकेट की इन जर्सियों में प्लास्टिक के धागों का इस्तेमाल किया जा है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top