Auto Tech

‘लाइफ फ्लेम 7S’ स्मार्टफोन हुआ लांच,कीमत 3,499 रुपए

Ad

नई दिल्ली। रिलायंस डिजिटल के ब्रैंड Lyf ने अपने नए स्मार्टफोन को बाजार में उतार दिया है। लाइफ फ्लेम 7S सेल्फी नाम का यह स्मार्टफोन 4G VoLTE सपॉर्ट करता है। इस फोन में लाइफ फ्लेम 7S में 4 इंच का WVGA डिस्प्ले लगा है, जिसका रेजॉलूशन 480×800 पिक्सल है।

ADVERTISEMENTS Ad

कंपनी की ओर से कहा गया है कि स्मार्टफोन में 1.5 GHz के क्वॉड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर के साथ 1GB रैम लगाई गई है। इंटरनल मेमोरी 8 जीबी है, जिसे मेमोरी कार्ड के साथ 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा लगा है, जिसके साथ LED फ्लैश दी गई है। फ्रंट कैमरा VGA है। ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन में 1800 mAh की बैटरी दी गई है। यह ड्यूलसिम स्मार्टफोन है, पहले कार्ड में एक नॉर्मल और दूसरी माइक्रो सिम को लगाया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपॉर्ट करता है। इस फोन के साथ कंपनी 1 साल की मैन्युफैक्चरर वॉरन्टी और 1 साल की एक्टेंडेट वॉरन्टी दे रही है। इस शानदार फोन की कीमत 3,499 रुपए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top