Uttarakhand News

देहरादून: सौतेली मां ने बेटी को मौत के घाट उतारा, शरीर के कर डाले दो टुकड़े

Ad

देहरादून: राजधानी से आ रही एक खबर ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। कोई मां इतनी बेहरम कैसे हो सकती है। राजधानी में एक सौतेली मां ने अपनी 21 साल की बेटी को मौत के घाट उतरा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने लाश को बाथरूम में कपड़ों के नीचे छुपा दिया। आरोपी महिला ने अपनी बेटी के शव के टुकड़े कर दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related image

पुलिस से बचने के आरोपी महिला (मोनू कौर) ने खूब कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। आरोपी ने खुद 8 फरवरी को पुलिस (पटेलनगर थाने ) के पास जाकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो इस मर्डर का खुलासा हो गया। बता दें कि मृतका का नाम प्राप्ति सिंह था और वो एयर हॉस्टेस का कोर्स कर रही थी। पुलिस के अनुसार ये मर्डर प्रॉपर्टी को लेकर हुआ हो और मामले की जांच की जा रही है।

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मोनू कौर ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते वक्त बताया था कि वो 7 फरवरी को प्राप्ति को छोड़ने आईएसबीटी आई थी। बेटी का दिल्ली में इंटरव्यू था। दिल्ली जाते हुए रास्ते में दो बार बात भी हुई, इसके बाद से उसका फोन बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

इंस्पेक्टर शाह ने बताया कि जब जांच शुरू की गई तो मां और बेटी दोनों का फोन नंबर की लोकेशन जांच में पता चला कि वह सात फरवरी को आईएसबीटी गए ही नहीं। इसके अलावा दोने की कोई बातचीत नहीं हुई थी। शक के अाधार पर  पुलिस मोनू कौर के पलटन बाजार के समीप अंसारी मार्ग स्थित आवास पर जांच के लिए पहुंची। जहां बेडरूम से अटैच बाथरूम के एक कोने पर कपड़ों में छिपाकर रखा गया बेटी का शव मिला। आरोपी ने शव को दो हिस्सों मे काटा गया था। पुलिस ने मौके पर ही मां को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त ईंट और धारदार हथियार कब्जे में ले लिया है।

 

 

video source- hindustan

ADVERTISEMENTS Ad
To Top