Uttarakhand News

धरती की सुरक्षा का संदेश देने के लिए पहाड़ के दो युवा दौड़ेंगे 315 किलोमीटर

Ad

नैनीताल:पंकज कुमार:डीएसबी परिसर के दो छात्र ऋषभ जोशी व सागर देवराड़ी धरती की सुरक्षा और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए दौड़ रहे है। वह दोनों बचपन से ही बहुत अच्छे दोस्त है और नैनीताल के डीएसबी परिसर में बीएससी के छात्र है।दोनों ने यह संकल्प लिए है कि वह पाँच दिन में 315 किमी दौड़ तय करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी फ़ॉरेस्ट कम्पाउंड और सागर देवराड़ी पुत्र विशन दत्त देवराड़ी मैलवैल कम्पाउंड नैनीताल के रहने वाले है। हल्द्वानी लाइव से बात के दौरान ऋषभ व सागर ने बताया कि वह धरती की सुरक्षा के साथ गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करना चाहते हैं व सेना में भर्ती होने के बाद ओलम्पिक में पदक हासिल कर नैनीताल व अपने उत्तराखंड का नाम रोशन करें।वह रोज़ाना दो से ढाई घण्टा दौड़ने का अभ्यास करते हैं।


पूर्व इंटरनेशनल धावक हरीश तिवारी व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व्यायाम के शिक्षक गोविंद बोरा ने अपनी इच्छा साझा की इसके बाद उन्होंने वह कार्यक्रम तैयार किया।ऋषभ व सागर 25 अक्टूबर को नैनीताल से दौड़ शुरू करेंगे। दोनों इसकी तैयारी के लिए ज़ोर-शोर से जुटे हुए है।इसमें इनके परिवार शिक्षक व दोस्तों का भी सहयोग है।

ऋषभ का  सागर का पाँच दिन का लक्ष्य

  • पहला दिन : नैनीताल से रानीखेत – 60 किमी
  •  दूसरा दिन : रानीखेत से कौसानी – 59.8किमी
  •  तीसरा दिन : कौसानी से बागेश्वर – 40किमी
  •  चौथा दिन : बागेश्वर से अल्मोड – 73.3किमी
  •  पाँचवा दिन : बागेश्वर से नैनीताल – 62किमी
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top