Nainital-Haldwani News

डीएसबी नैनीताल :NSUI छात्रों ने निकाली वाइस चांसलर की “शव यात्रा” ( वीडियो)

Ad

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=r54pbxnuZWA]

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:विजय सिंह सिराड़ी: उत्तराखंड में नैनीताल के डी.एस.बी.परिसर में परीक्षा तिथि को बदलने की मांग कर रहे एन.एस.यू.आई.के छात्रों ने विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर प्रो. डीके नौरियाल का पुतला फूंक दिया । एन.एस.यू.आई छात्र 15 जून से शुरू हो रही परीक्षाओं को 24 जून करने की मांग पर पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं । आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय की डी.एस.बी.परिसर में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने आक्रोशित होकर पहले तो गत्ते, लकड़ी, कट्टे आदि से कुलपति का पुतला बनाया और फिर उसे पूरे कैंपस में घुमाया । इस दौरान एन.एस.यू.आई.छात्रों ने “राम नाम सत्य है कुलपति अपना मस्त है” जैसे नारे भी लगाए । एन.एस.यू.आई.छात्रों ने इसके बाद अर्थी को आग के हवाले कर दिया । लगभग 3 दर्जन छात्रों ने इस पूरी घटना में परीक्षाओं की तैयारियां छोड़कर इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । परिसर में अर्थी के उद्घोष सुनकर विभागों से शिक्षक और छात्र बाहर निकलकर आए जो इस घटना को देखकर स्तंभ रह गए । परीक्षा तिथि को पीछे करने के लिए चल रहे इस आंदोलन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एन.एस.यू.आई.)से जुड़े छात्र परीक्षाएं 24 जून से कराना चाह रहे हैं जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.वी.पी.)के छात्र तय तिथि 15 जून से ही परीक्षाएं कराने की मांग पर अड़े हैं । आंदोलनरत छात्रों की मांग है कि परीक्षा पीछे की जाए तांकि छात्र छात्राओं को परीक्षा के लिए पढ़ने का समय मिल सके ।एन.एस.यू.आई नेता सूरज पाण्डे ने वाईस चांसलर को हिटलर करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर सरकार के दवाब में आकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र नेताओं ने परीक्षा की तिथि को साख बना दिया है और मंत्रियों से फोन करवा कर परीक्षा तिथियों को नहीं बदला जा रहा है।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1710330512605583/

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top