Uttarakhand News

रचा गया इतिहास: धरती को बचाने के लिए दौड़े दो युवा, गर्व महसूस कर रहा है देवभूमि

Ad


​नैनीताल:हिमानी:डीएसबी परिसर के दो युवा छात्रों ने धरती को बचाने के संकल्प को लेकर पाँच दिन में 315 किलो मीटर की दौड़ तय कर शानदार उपलब्धि हासिल की।  ऋषभ जोशी व सागर देवडारी ने बुधवार को अपनी दौड़ शुरू की थी। आज सोमवार को वह 4:15 बजे नैनीताल पहुंचे। दोनों ही युवाओं की कामयाबी से नैनीताल गर्व महसूस कर रहा है। दोनों के स्वागत के लिए पूर्व  व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारूती शाह और पूर्व  विधायक सरिता आर्या ने ढोल नगाडो के साथ उनका स्वागत किया। ऋषभ जोशी तल्लीताल मे रहते हैं उनके पिता श्री  शेखर चंद्र  जोशी वन विभाग के कर्मचारी  हैं। वहीं सागर देवराडी नैनीताल मैलवैल कम्पाउंड के रहने वाले है। दोनों दोस्तों का सपना गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड  मे नाम दर्ज  कराने के साथ सेना मे भतीॆ होने के बाद ओलंपिक मे पदक जीतना हैं।

ADVERTISEMENTS Ad


हल्दानी लाइव से बात के दौरान ऋषभ और सागर ने बताया कि वे उन्हे दौड़ने की प्ररेणा नैनीताल के अंतराष्टरीय धावक हरीश तिवारी और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी गोविन्द बोरा से मिली हैं। इनके आशीर्वाद और अभ्यास के कारण ही हम अपना लक्ष्य पूरा कर पाए। ऋषभ और सागर ने पहले दिन नैनीताल से रानीखेत 30 किलो मीटर, दूसरे दिन रानीखेत से कौसानी 59.8 किलो मीटर, तीसरे दिन कौसानी से बागेश्वर 40किलो मीटर,चौथे दिन बागेश्वर से अल्मोड़ा 93.3 किलो मीटर, पांचवे दिन अल्मोड़ा से नैनीताल 62किलो मीटर सफर तय कर दौड़ पूरी करी।  उनके साथ बाइक पर बीएससी तीसरे वर्ष के छात्र पंकज बिष्ट बतौर कुरु मेंबर शामिल थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top