Sports News

धोनी ने तोड़ी चुप्पी , बताया कप्तानी छोड़ने का कारण !!

नई दिल्ली-भारतीय क्रिकेट टीम का 15 जनवरी से नया युग शुरू होने वाले है। विराट कोहली टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे। महेंद्र सिंह की स्वणिम कप्तानी का दैर खत्म हो चुका है। 10 साल बाद बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरने से पहले धोनी ने पत्रकारों  से बात करते हुए कहा कि विराट को कप्तानी की चुनौती देने का यह सही वक्त है। उन्होंने कहा कि मैने पहले से ही मन बनाया था कि जब विराट टेस्ट में कप्तानी का टेस्ट पास कर लेंगे तो उन्हें टी-20 और वनडे की कप्तानी सौपनी होगी। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में जीत की झड़ी लगाकर दिखा दिया कि वो किस दर्जे के कप्तान साबित हो सकते है। वो जानते है कि उन्हें क्या करना है। उनका लक्ष्य केवल रन बनाना नही बल्कि टीम को जीत दिलाना रहता है। विराट की टीम मेरी टीम द्वारा स्थापित रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय क्रिकेट को एक नया मुकाम देगी। धोनी की कप्तानी में देश ने वो सब हासिल किया जो एक मुल्क का सपना होता है।

 

धोनी ने कहा कि अब में बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरूंगा। मै वो सब करने को तैयार हूं जो काम मेरी टीम द्वारा मुझे दिया जाएगा। धोनी ने कहा कि भारत में 2 कप्तान वाला फॉर्मूला नही चलता है। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर टीम का उपकप्तान होता है और मैं अपना अनुभव विराट के साथ शेयर करूंगा। भारतीय क्रिकेट फैंस धोनी को पुराने स्टाइल में बल्लेबाजी करते है देखना चाहते है। बल्लेबाजी का उदाहरण महेंद्र सिंह धोनी ने पहले अभ्यास मैच में फिफ्टी मार कर दिखा दिया। पुराने स्टाइल की बात आए और धोनी के बालों की चर्चा ना हो ऐसा मुमकिन नही है। बड़े बाल रखने के सवाल में धोनी ने हंसते हुए कहा कि अब ये मुश्किल है। बता दे कि भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। पहला मैच पुणे में खेला जाएगा।

To Top