Sports News

नागपुर- भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 आज

Ad

नई दिल्ली- पहले टी-20 में हार के बाद टीम इंडिया आज नागपुर में दूसरा टी-20 खेलेगी। इंग्लैंड ने पहले मैच भारत को 7 विकेट से हराया था। भारत को अगर तीन मैचों की सीरीज़ में बने रहना है तो उससे हर हाल में नागपुर टी-20 जीतना होगा। भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी सलामी बल्लेबाजी रही है। विराट को सलामी बल्लेबाजों के खराब खेल के कारण अपने आप को ओपनर बनना पड़ रहा है। वही गेंदबाजों के प्रदर्शन से कप्तान कोहली खुश है। आपको बता दे कप्तानी के तौर पर विराट को पहले मैच में निराशा ही हाथ लगी है। तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के पहले मैच में कोहली को हार का सामना करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इंग्लैंड नागपुर टी-20 जीत भारत से वनडे और टेस्ट की हार बदला लेने की फिराक में है। कप्तान इयोन मॉर्गन का फॉर्म भारत के लिए संकट बनकर सामने आ रहा है। मॉर्गन की शानदार 51 रनों की पारी की बदौलत ही इंग्लैंड को पहले टी-20 में जीत मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top