News

नैनीताल: गांव में संदिग्ध बंदूकधारी दिखने से हडकंप

Ad

नैनीताल:  देश में आंतकी गतिविधियों के शक से पूरे देश में अर्लट का माहौल है। शांति का प्रतीक कहलाने वाले कुमाऊं में भी आंतकी भय ने जन्म ले लिया है। भवाली एयर फ़ोर्स स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध नकाबपोश बंदूकधारी दिखने से पास के गांव में हडकंप मच गया है। कुन गांव के पास जंगल में घास काटने गई गांव की महिलाओं ने सूचना दी कि उन्होंने सोमवार की दोपहर एक बन्दूकधारी नकाबपोश को  देखा। महिलाओं के अनुसार नकाबपोश बन्दूकधारी  लंबे चौड़े कद काठी का था और तब उससे उन्होंने सवाल पूछा तो उसने कोई जवाब नही दिया । ग्रामीण महिलाओं ने मुताबिक वो संदिग्ध बार बार उनके पीछे आ रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

605274ab-bdd1-4e8b-8c76-e4e5936ca764

महिलाओं का दावा है कि बंदूकधारी दिनभर उनके पीछे पड़ा रहा जिससे तीनों महिलाए डर गई थी  लेकिन वो अचानक गायब हो गया।महिलाओं ने बताया कि उन्होंने घर पहुंचकर घटना की जानकारी घरवालों और वन विभाग और फिर पुलिस को दी । पुलिस, वन विभाग और सूचना तंत्र की टीमों ने क्षेत्र में कॉम्बिंग बीती शाम और आज दोपहर में की। इससे पहले भी लगभग दो माह पूर्व चोरगलिया के जंगलों में ऐसे ही नकाबपोश बंदूकधारी संदिग्ध स्थिति में देखे गए थे जिनकी तलाश में जाने के बाद पुलिस को अवैध कट्टा बनाने की फैक्ट्री मिली थी । पुलिस का कहना है कि भवाली में श्यामखेत से आगे कुन गांव के जंगलों में संदिग्ध को देखा गया था जिसकी तलाश में उन्होंने कल भी कॉम्बिंग की थी और आज भी जंगल की अच्छी तरह से कॉम्बिंग की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल ऑपरेशन टास्क फाॅर्स (एस.ओ.टी.एफ.), एल.आई.यू.और वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में संदिग्ध की तलाश की।कश्मीर में हुई आतंकवादी घटनाओं और फिर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों के उत्तराखण्ड के जंगलों में छुपने की सम्भावनाओं को पुलिस ने देखते लोगों अलर्ट रहने के लिए कहा है।

 

0a6ff76c-bd64-453f-aab4-8fcb434ca51c

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top