Business Live

नोटबंदी के बाद ईधन के दाम दे सकते है झटका

Ad

नई दिल्ली– नोटबंदी की मार झेल रही जनता को अब एक और झटका मिलने वाला है। खबर है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 3 रुपए लीटर तक बढ़ सकती है। दरअसल, तेल कंपनियां 1 से 15 तक तेल और पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में गुरुवार इस पर फैसला आ सकता है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दो हफ्तों से 15 फीसदी का उछाल आया है। सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि तेल कंपनियों का कहना है कि इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक इजाफा होने की वजह से यहां भी फ्यूल की कीमतें महंगी करनी पड़ेगी। हालांकि अब तक साफ नहीं है कि कीमतों में कितना इजाफा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top