Uttarakhand News

पिथौरागढ़-पूर्व मंत्री प्रकाश पंत पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप,जारी हुुआ नोटिस

Ad

पिथौरागढ़ – उत्तराखण्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रकाश पंत पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आचार संहिता क उल्लंघन करने के जुर्म में जिला निर्वाचन अधिकारी ने  उन्हें नोटिस जारी किया है। बता दे कि  पूर्व मंत्री प्रकाश पंत पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के दावेदार है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिंहा के अनुसार पंत द्वारा ने बिना अनुमति लिए  वाइस मैसेज के जरिए पार्टी के पक्ष मे प्रचार-प्रसार किया जो  आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  जारी नोटिस में उनसे इस पर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top