National News

प्रियंका के कार्यक्रम में यहां भिड़े कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे

Ad

नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी में चुनाव प्रचार के दौरान रामनगर शास्त्री चैराहे पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर धक्का-मुक्की हुई और लात घूंसे चले। बहस होते-होते विवाद मारपीट पर उतर आया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद सुरक्षा बालों के बीच बचाव के बाद हंगामा करने आए कुछ युवक वहां से भाग निकले।बताया जा रहा है कि वाराणसी में रामनगर शास्त्री चैराहे पर जैसे ही प्रियंका गांधी पहुंची वैसे ही बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उसके खिलाफ नारे बाजी करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया।बताया जा रहा है कि

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम आज साढ़े तीन बजे वाराणसी के कांग्रेस मुख्यालय में होना था,लेकिन पुलवामा में शहीद हुए जवानों के शोक में प्रियंका ने इस कार्यक्रम को रद्द किया है।प्रियंका को देखने के लिए भारी तादाद में लोग उमड़ रहे हैं। गंगा किनारे उन्हें देखने हुजूम उमड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका के दौरे का असर चुनाव परिणाम में दिखाई दे सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top