Nainital-Haldwani News

बरेली रोड की तस्वीर कचरे घर जैसी !!!

Ad

हल्द्वानी: मॉनसून चला गया है ठंड से दस्तक देना शुरू भी कर दिया है। लेकिन इस सड़क को कोई देखेगा तो यहीं कहेगा की बारिश के कारण नाले उफान मार रहे है। अगर आप भी ये सोच रहे है तो गलत है। पिछले एक हफ्ते से बरेली रोड़ की तस्वीर कचरेघर जैसे लग रही है। मुख्यमार्ग में बनी दुकानों के अंदर पानी जा रहा है। रोड़ पर कूड़े और पानी के कारण यातायात कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। पहले तो ये रोड़ यातायात करने लायक ही नही रह गई है। गड्डे और धूल पहले से ही लोगों के परेशानी का सबक बन रही है। इन नालों के पीछे कई हद तक लोग ही जिम्मेदार है । कूड़े को कूड़ेदान में डालने के बजाए लोल नालों पर डालते है जिससे समस्या खड़ी हो रही है। ये तस्वीर बरेली रोड स्थित धानमिल चौहराहे की है। स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों के अनुसार नालों का उफान मारना रोज का हो गया है। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नही पहले बेकार सड़क के कारण धूल से हम परेशान थे अब ये गंदे पानी ने समस्या को बड़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

रिपोर्ट- दिपेंद्र बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top