World News

बर्लिन: क्रिसमस बाजार में ट्रक घुसने से 12 की मौत, 50 घायल

Ad

नई दिल्ली- जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सोमवार शाम एक ट्रक के बाजार में घुसने से  12 लोगों की मौत हो गई। वही 50 लोग घायल हो गए। बर्लिन के भीड़भाड़ वाली एक बाजार में अचानक एक ट्रक लोगों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। यह एक हादसा है या आतंकी हमला इसकी जांच की जा रही है। बर्लिन के एक मार्केट में कल शाम क्रिसमस की चहल-पहल दिख रही थी। अचानक एक बड़े से ट्रक के घुसने से पूरी रौनक फीकी पड़ गई। यहां एक ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया और कई लोगों को रौंदता हुआ तेजी से आगे बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस वक्त यह ट्रक लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ रहा था उस वक्त ब्रिटिश नागरिक माइक फॉक्स भी इसी बाजार में थे। ट्रक में सवार एक शख्स मारा गया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। जिसे ट्रक ड्राइवर समझकर पूछताछ की जा रही है। जर्मनी सरकार ने कहा है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हादसा था या आतंकवादी हमला, लेकिन जिस तरह से ट्रक भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसा इसने फ्रांस के नीश में हुए आतंकी हमले की याद दिला दी।इसी साल 14 जुलाई की शाम जब फ्रांस नेशनल डे का जश्न मना रहा था तो इसी तरह एक ट्रक लोगों को रौंदता हुआ चला गया था। फ्रांस में हुए इस आतंकी हमले में 86 लोग मारे गए थे।

ट्रक हादसे को फ्रांस हमले से इसीलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने एक चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में बाजार और सार्वजनिक जगहों पर आतंकी संगठन आईएस और अल कायदा से हमले की आशंका जताई गई थी। ये चेतावनी क्रिसमस जैसे मौके को लेकर थी। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल कायदा ने अपने समर्थक आतंकवादियों को ट्रक के जरिए ही हमला करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top