Uttarakhand News

Uttarakhand में एक और दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत, दो घायल

Ad

हल्द्वानीः Uttarakhand में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक हादसा ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग एनएच से सामने आया है। जहां हल्द्वानी से सरिया और सीमेंट लेकर बागेश्वर जा रहा एक ट्रक बुधवार देर रात 1.30 बजे ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग एनएच पर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक में सवार युवक, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रात में खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की मौत हो गई।

max face clinic haldwani

बता दें कि सरिया, सीमेंट से लदा ट्रक (यूके 04 सीए 0669) बुधवार को Uttarakhand के बागेश्वर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक नंबर वन बैंड से थोड़ा आगे निकला तो ट्रक ने नियंत्रण खो बैठा और ट्रक 50 मीटर नीचे खाई में समा गया। द्रक अल्मोड़ा के सोमेश्वर निवासी चालक गणेश राम (28) चला रहा था। वहीं हादसे में ट्रक में सवार गणेश राम, परिचालक विपिन कुमार (30) और मनोज कुमार (26) पुत्र मदन राम सभी निवासी सोमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रात में ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

photo source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top