Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता हत्याकांड- बेटे की शिकायत पर मां के खिलाफ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी- पिछले हफ्ते बिंदुखत्ता में हुई बुजुर्ग की हत्या ने एक रोचक मोड़ ले लिया है। मृतक हीरा राणा के पुत्र चंदन सिंह ने अपनी मां कुसुमा देवी पर पिता कि हत्या करने का आरोप लगाया है। चंदन सिंह द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार वो 25 नवंबर को लखनऊ अपनी भांजी को छोड़ने गया था। इसी वक्त उसकी मां ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां कुसुमा देवी मानसिक रूम से बिमार भी है। पुलिस ने चंदन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमेश सिंह दानू के अनुसार पुलिस को पहले से ही कुसुमा पर शक था। पुलिस ने कुसुमा को गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। आपकों बता दे कि कुसुमा देवी मृतक हीरा राणा की दूसरी पत्नि है। इस हत्याकांड के बाद से आसपास के माहौल में हड़कंप मची हुई है। लोग इसके विषय में अलग-अगल तरह की बाते भी कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top