Uttarakhand News

UKSSSC पेपर लीक मामले में अब 19वीं गिरफ्तारी, STF ने नकलचियों को दी चेतावनी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला अब भी जारी है। स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुवार को 19वीं गिरफ्तारी की है। बता दें कि उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने अंकित रमोला को पूछताछ करने के साथ साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में नकलचियों को दोबारा से चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला से गुरुवार को लंबे दौर की पूछताछ के बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह और उत्तरकाशी से ही गिरफ्तार पूर्व शिक्षक तनुज शर्मा द्वारा दिए गए बयानों और सबूतों के आधार पर अंकित रमोला की तलाश जारी थी। बीते दिन नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए देहरादून स्थित STF मुख्यालय लाया गया।

जहां पूछताछ के बाद साक्ष्यों की पुष्टि होने पर इस मुकदमे में अंकित रमोला को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी तरफ STF ने एक बार फिर से नकलचियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी है। STF एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि पेपर लीक मामले में सत्यापित हुए नकलची (अभ्यर्थी) खुद एसटीएफ के सामने आकर अपने बयान दर्ज नहीं कराएंगे तो उनको भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top