Uttarakhand News

बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने जहर खाकर दी जान

Ad

हल्द्वानी: एक युवा छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर आपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  वो 12वीं में फेल हुआ था और इस कारण से मानसिक तनाव में था। उसने 30 मई को जहरीला  पर्दाथ खाया। उसके बाद उसे देवीधुरा और अल्मोडा के अस्पतालों में  भर्ती कराया । हालात गंभीर होने के बाद परिवार वाले उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले आए जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम  किशन सिंह है और वो स्यूड़ा जैती का रहना वाला था।  किशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के सदस्य ने बताया कि किशन परीक्षा परिणाम के बाद काफी परेशान था। 30 मई को जब परिजन खेत में काम करने गए थे तो उसने घर में रखा जहर खा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top