Regional News

ब्रेकिंग: अल्मोड़ा में तीन महीने के अंदर तीसरी संदिग्ध मौत

Ad

हल्द्वानी: अल्मोड़ा के भैसोड़ा फॉर्म के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब शाम 4 बजे राहगीरों को भैसोड़ा फॉर्म के पास नदी में कोई वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद शिनाक्त की गई तो मृतक की पहचान सुनील सिंह पुत्र श्री नंदन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। वह सिकुड़ा ग्राम का रहने वाला था। मृतक सुनील रुद्रपुर में वाइन शॉप में जॉब करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं युवक के शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी मिले है जिसने पुलिस को हत्या के रूप से सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। क्योंकि युवक रुद्रपुर का रहने वाला था और इतनी दूर क्या करने आया था इस कड़ी को भी पुलिस ने ही सुलझाना है। वहीं पुलिस ने साफ किया कि पोस्टमार्टम के सामने आने के बाद ही पूरी मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग डर गए है। ये इसलिए क्योंकि लोगों को सकते में डाल दिया है। अल्मोड़ा में पिछले कुछ महीनों में ये तीसरी घटना है। इससे पहले लंमगड़ा ब्लॉक में एक युवक ने स्कूल में आग लगा थी। वहीं उससे पहले एक लड़के की लाश नवंबर के महीने में मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top