Uttarakhand News

भवाली: निबंध प्रतियोगिता के जरिए बच्चों ने जाना पर्यावरण का महत्व

Ad

भवाली:नीरज जोशी:  पर्यावरण को बचाने के लिए शनिवार को दर्जा मंत्री खस्टी बिष्ट ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राथमिक विद्यालय कहैल‌क्व‍ीरा भवाली में पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।   खस्टी बिष्ट ने बच्चों को पर्यावरण  को बचाने के फायदे बताते हुए कहा की जब हम पेड़ पौंधे लगाएंगे तभी शुद्ध हवा पानी का उपयोग कर सकते है। उन्होंने बच्चों को बताया की उत्तराखंड का प्राकृतिक जीवन तब तक ही जीवित है जब तक हम पेड़ पौधों का संरक्षण करेंंगे । हमें पेंड़ की महत्वता को समझना होगा। हमारा पहाड़ विश्व में उसकी हरयाली के लिए ही विख्यात है। हमें पेड़ों के महत्व के जनजन तक पहुंचाना होगा।  जिससे नए समाज की अच्छी सोच का जन्म हो सके। निबंध प्रतियोगिता में मनीष जोशी पहला, शैलजा दूसरा और मनीषा को तीसरा स्थान मिला।श्रीमती खस्टी बिष्ट ने बच्चों को पुरस्कार देकर  कर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने समस्त बच्चों को स्वैटर, पेन, कॉपी देकर समानित किया। प्रधानाचार्य नीमा आर्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका आभार वयक्त किया।  श्रीमती बिष्ट ने बताया की पूर्व प्रधानाचार्य और श्रीमती रमा साह के सहयोग से हर साल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बच्चों में पर्यावरण के प्रति एक नई सोच का जन्म हो इसके लिए निबन्ध प्रतिवोगीता का आयोजन  किया जाता है । इस अवसर पर शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी  समाज सेवी भगवती जोशी निशा बिष्ट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top